शिक्षा

कुमाउंनी भाषा के कवि उपाध्याय को सैनिक स्कूल में किया गया सम्मानित

नैनीताल। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित कुमाउंनी भाषा के कवि,चित्रकार व रंगकर्मी डां प्रदीप उपाध्याय को शुक्रवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में सम्मानित किया गया।इस दौरान उन्होंने स्वरचित कविता गांव की इजा,पहाड़ैकि की इजा के जरिए लोगो को भाव विभोर कर दिया।प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता व हिन्दी विभाग के अध्यापक ने उन्हें अंगवस्त्र शाल प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने कहा कि महान विभूति को सम्मानित करना स्कूल व हमारे लिए गर्व का विषय है।इस दौरान आलोक कुमार,नेहा,मीनाक्षी,उत्कर्ष,गोविंद सिंह बोरा,दरपान सिंह,मुक्ता चौधरी,महेश,डां नीलम जोशी,निशा बनौला,अवन्तिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर
To Top

You cannot copy content of this page