नैनीताल। जिला पंचायत चुनाव से पूर्व रामगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने कांग्रेस नेता गोपाल बिष्ट सहित अन्य लोगो पर सरकारी काम में बाधा डालने पर धारा 132/285/191/193 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसको लेकर गोपाल बिष्ट ने कोर्ट में जमानत याचिका दर्ज की थी जिसपर कोर्ट ने उनको जमानत दे दी है।जमानत के बाद गोपाल बिष्ट ने कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दबाब में प्रशासन काम कर रहा है।भाजपा के राज में लोकतंत्र की हत्या कर दी गयी है किसी को अपनी बात रखने तक कि आजादी नही है।और जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान हो चुकी है आने वाले चुनाव में अब भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




