नैनीताल।बीते वर्ष स्नो व्यू वार्ड के आल्मा कॉटेज में आपदा के दौरान स्नो व्यू को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।जिससे स्थानीय लोगो सहित खासकर स्कूलों छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर स्थानीय सभासद जितेंद्र पांडे जीनु ने बीते दिनों जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग की जिसको लेकर जिलाधिकारी ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रमुख समस्या को दूर करने की बात की थी जिसके सोमवार को usdma कार्यालय में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र निदेशक यू एल एम एम सी शांतनु सरकार से सभासद जितेंद्र कुमार पांडेय,मुकेश जोशी,दीपक कुमार भोलू व खुशाल रावत ने मुलाकात कर उनको समस्या से अवगत कराया जिसको लेकर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने डीपीआर तैयार कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य किए जाने का आश्वाशन दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



