नैनीताल। लोअर मॉल रोड को स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से मार्ग पर आवागमन शुरू हो चुका है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक स्थानीय विधायक सरिता आर्या, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री रंजन बर्गली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत आदि मौजूद रहे।बता दे कि सितंबर 2025 में लोअर मॉलरोड के एक हिस्से में धंसाव होने के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई थी। इसके बाद सड़क को मजबूती प्रदान करने और क्षतिग्रस्त हिस्से के उपचार के लिए तकनीकी कार्य कराया गया। इसमें माइक्रोपाइलिंग, SDRA तकनीक से ट्रीटमेंट तथा कंक्रीट स्लैब निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे।लोअर मालरोड नैनीताल की यातायात व्यवस्था, स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और पर्यटन गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके दोबारा खुलने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है।इस परियोजना की लागत 4.80 करोड़ तक के आंकड़े सामने आए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



