नैनीताल।लंबे वीकेंड के चलते बीते दो दिनों से नैनीताल कैंची धाम पर्यटकों से पूरा पैक हो चुका है लोगो को होटलों में कमरे नही मिल रहे तो सड़को को ही बिस्तर बना डाला वही दूसरी ओर कैंची में लगे लंबे जाम से सबसे ज्यादा फजीहत अल्मोड़ा,बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपद के लोगो को उठानी पड़ी 12 घंटे लंबे जाम से जूझने के बाद लोग अल्मोड़ा तक पहुँचे जाम में फंसे महिलाओं को मार्ग में शौचालय नही होने के चलते घंटो शौच के लिए इंतजार करना पड़ा।वही सैलानी भी काफी परेशान दिखाई दिए लेकिन नैनीताल पुलिस ने इसके लिए कोई भी इंतजाम नहीं किए थे जिसके चलते लोगो को फजीहत उठानी पड़ी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




