
नैनीताल।बीते वर्ष स्नो व्यू वार्ड के आल्मा कॉटेज में आपदा के दौरान स्नो व्यू को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।जिससे स्थानीय लोगो सहित खासकर स्कूलों छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर स्थानीय सभासद जितेंद्र पांडे जीनु ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग की जिसको लेकर जिलाधिकारी ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रमुख समस्या को दूर करने की बात की जिसपर अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द निर्माण कार्य का आश्वासन दिया है। इस दौरान ख़ुशाल रावत,मुकेश जोशी,दीपक कुमार भोलू
हरीश प्रशाद आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



