राजनीति

गरमपानी मंडल में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का भव्य स्वागत भाजपा नेता हेम आर्य ने दी शुभकामनाएं

Ad


गरमपानी। भारतीय जनता पार्टी गरमपानी मंडल में राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता हेम आर्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उनके साथ नैनीताल विधानसभा की विधायक श्रीमती सरिता आर्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मंडल प्रभारी प्रकाश आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अम्बा दत्त आर्य, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबान सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री राकेश कपिल, भगवत सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह एवं योगेश सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सांसद दिनेश आर्य के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की भावना भी व्यक्त की गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया संगठन के प्रति समर्पणगरमपानी मंडल में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक रहा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के मार्गदर्शन में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता मिलेगी और संगठन जनसेवा के कार्यों को नई गति देगा।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता हेम आर्य सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद दिनेश आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top