नैनीताल।सिराज स्पोर्ट्स क्लब व नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय अब्दुल वहीद स्मृति कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नरेश दूर्गापाल व मोहम्मद सिराज के मध्य खेला गया जिसमें इस वर्ष की फाइनल ट्रॉफी नरेश दुर्गापाल के नाम रही। फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विजेता व उपविजेता सहित अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कुल 64 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



