नैनीताल।18 नवम्बर सरोवर नगरी का जन्मदिन है और बुधवार को नैनीताल को 185 साल हो चुके हैं। इस दौरान नगर के मल्लीताल बास्केटबॉल ग्राउंड में दर्जनों केक काटकर जश्न मनाया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिती विधायक सरिता आर्य सहित सभी धर्म गुरु व नगरवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर नगर की खुशहाली के लिए हवन भी किया गय,साथ ही समाजसेवीयो व स्कूली बच्चो को सम्मानित किया गया।आगे पढ़ें नैनीताल का इतिहास….
नैनीताल का इतिहास।185 सालों में सरोवर नगरी ने तमाम उतार -चढ़ाव पार किए हैं. जिसकी बानगी आज भी देखने को मिलती है।18 नवम्बर 2026 को सरोवर नगरी ने अपने स्थापना के 185 साल पूरे कर लिये है, आज ही के दिन 1841 में अंग्रेज व्यपारी पीटर बैरन ने नैनीताल की खोज की थी. समुद्ध तल से 1938 मीटर ऊंचाई पर स्थित नैनीझील इस शहर का प्रमुख आर्कषण है. जिसका दीदार करने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से सैलानी आते हैं. टिफिन टाप, हिमालय दर्शन चायना पीक कई दर्शनीय स्थल यहां मौजूद है. इसके अलावा दर्जनों ऐतिहासिक इमारतें आज भी ब्रिटिस काल की याद दिलाती है।बताया जाता है कि पी. बैरून ने इस इलाके के थोकदार से स्वयं बातचीत की वे इस सारे इलाके को उन्हें बेच दें पहले तो थोकदार नूरसिंह तैयार हो गये थे, परन्तु बाद में उन्होंने इस क्षेत्र को बेचने से मना कर दिया. बैरून इस अंचल से इतने प्रभावित थे कि वह हर कीमत पर नैनीताल के इस सारे इलाके को अपने कब्जे में कर, एक सुन्दर नगर बसाने की योजना बना चुके थे. जब थोकदार नूरसिंह इस इलाके को बेचने से मना करने लगे तो एक दिन बैरून साहब अपनी किश्ती में बिठाकर नूरसिंह को नैनीझील में घुमाने के लिए ले गये और बीच में ले जाकर उन्होंने नूरसिंह से कहा कि तुम इस सारे क्षेत्र को बेचने के लिए जितना रुपया चाहो, ले लो, परन्तु यदि तुमने इस क्षेत्र को बेचने से मना कर दिया तो मैं तुमको इसी ताल में डूबो दूंगा. बैरून साहब ने अपने विवरण में लिखते है कि डूबने के भय से नूरसिंह ने स्टाम्प पेपर पर दस्तखत कर दिये और बाद में बैरून की कल्पना का नगर नैनीताल बस गया।गौरतलब है कि पीटर बैरन द्धारा 1841 में नैनीताल खोज के बाद यहां बसासत बसनी सुरू हो गई थी. लेकिन 18 सितम्बर 1880 में यहां आये विनाशकारी भूस्खलन ने अंग्रजो को भी हिलाकर रख दिया था. जिसमें 151 लोगों की मौत हो गयी थी. जिसके मलवे ने झील के एक बड़े हिस्सा को ले लिया. जिस कारण फलैटस मैदान का निर्माण हो गया जिसमें आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताए होती है. 1880 में विनाशकारी भूकम्प के बाद अंग्रेजो ने इस शहर को दोबारा सहेजने की कवायत की थी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



