बेतालघाट।मंगलवार को शीलू कुमार बेतालघाट पहुंचकर अमेल गांव में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा धरने को अपना समर्थन दिया।शीलू कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से उठाना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा, “जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना मेरी प्राथमिकता है। अमेल गांव के ग्रामीणों की मांगों को लेकर मैं उनके साथ हूं और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का काम करूंगा। इस दौरान ग्रामीणों ने शीलू कुमार का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



