
देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जनपद के एक गांव की तीन बच्चों की मां की इंस्टाग्राम पर कनालीछीना के एक युवक से दोस्ती हुई। समय के साथ यह दोस्ती प्रे में बदल गई।जिसके बाद महिला अपने पति और तीन छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई।
महिला के लापता होने पर पति और परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला को हरियाणा से खोज निकाला। हालांकि, पुलिस के अनुसार महिला बालिग है और उसने अपने पति के साथ वापस आने से इनकार कर दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




