नैनीताल।हमेशा से विवादों में रहने वाली नगर पालिका में अब सभासदो व पालिकाध्यक्ष के मध्य विवाद देखने को मिला।मंगलवार को सभासद विकास कार्यों की मांग व बोर्ड बैठक के आयोजन को लेकर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल से मुलाकात करने गए तो पालिकाध्यक्ष व सभासदो के मध्य तीखी नोक झोंक देखने को मिली।सभासदो का कहना है कि उनके वार्डो में एक साल बीत जाने के बाद भी कोई विकास कार्य नही किए जा रहे है साथ ही अभी तक बोर्ड बैठक का आयोजन भी नही किया गया है।और जब इस सिलसिले में वे लोग पालिकाध्यक्ष से मिले तो उनके द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और कमरे से बाहर निकल जाने की धमकी तक दे दी जिससे सभासद काफी खफा नजर आए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




