गिरधारी लाल साहू उर्फ़ पप्पू गिरधारी को उत्तराखण्ड पुलिस ने शनिवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी और उत्तराखण्ड की महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मन्त्री रेखा आर्य ने गत 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में शारीरिक, मानसिक और जातिगत उत्पीड़न करने के आरोप में गिरधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
मुकदमा खारिज करवाने के लिए गिरधारी लाल उच्च न्यायालय पहुॅचे। जहॉ न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी। उसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी किया। जिसके तहत आज उनके गिरफ्तारी हुई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -



