भीमताल।बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस्सियो ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विकासखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा है। इस दौरान मदन नयाल, नारायण सिंह, श्यामलाल, राकेश बृजवासी, बलवीर सिंह,कमल चंद्र,राम सिंह,टीकम सिंह,कुंदन सिंह,स्वप्निल जोशी,भुवन चंद,भोपाल सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।आगे पढ़ें क्या है मांगे……..

ज्ञापन के अनुसार पेपर लीक की जांच,नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही,परीक्षा व भर्ती प्रणाली को पारदर्शिता विश्वसनीय वह जवाबदेह मनाया जाए।युवाओ के भविष्य व विश्वास की रक्षा के लिए प्रभावी एवं राष्ट्रीय नीति बनाई जाए।साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग। महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए। रोजगार के लिए नए अवसर पैदा किए जाएं। विकास कार्य गुणवत्ता पूर्वक किए जाएं। महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अपराधों पर रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाए जाए। भर्स्ट कर्मचारियों को राजनेताओं पर भी सत्य कार्रवाई की जाए। कर्ज में डूबे छोटे व मझले किसानों का ऋण माफ किया जाए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




