नैनीताल।स्नो व्यू वार्ड स्थित ब्रे साइड प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर स्थानीय सभासद जितेंद्र पांडे जीनु ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के अनुसार स्कूल की स्तिथि काफी खराब है भवन की छत जीर्ण-शीर्ण पड़ी है जिससे हमेशा बच्चो व शिक्षकों पर खतरा बना रहता है।वही बारिश के दौरान भवन के अंदर पानी भर जाता है।जिससे छात्रों व शिक्षकों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है।इसलिए जल्द से जल्द भवन का जीर्णोद्धार कार्य किया जाए।अगर जल्द से जल्द कार्य नही किया गया तो वे स्थानीय लोगो के साथ धरने में बैठने पर मजबूर होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




