बागेश्वर।जनपद में ‘मेरा रेशम, मेरा अभियान’ अपने चरम पर पहुंच रहा है। अभियान के तहत रेशम क्षेत्र से जुड़े किसानों, ग्रामीणों एवं स्थानीय समुदाय को जागरूक करने तथा रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को बागेश्वर जिले में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में रेशम उत्पादन, किसानों की भागीदारी तथा रेशम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रमों का आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं राज्य रेशम विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर डॉ. विक्रम कुमार, वैज्ञानिक-सी, के.एस. चौहान, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, बृजेश रतूड़ी, जिला नोडल अधिकारी तथा कमलेश कुमार, ब्लॉक नोडल अधिकारी की उपस्थिति रही। साथ ही संबंधित गांवों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता की।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए रेशम उत्पादन को आजीविका के बेहतर अवसर के रूप में विकसित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।मेरा रेशम, मेरा अभियान’ के माध्यम से बागेश्वर जिले में रेशम क्षेत्र को नई गति देने और जमीनी स्तर पर किसानों एवं ग्रामीण समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के आगामी चरणों में भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता एवं सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




