राजनीति

भाजपा का सदस्य्ता अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन।

नैनीताल। भजापा का सितंबर से आयोजित सदस्य्ता अभियान को लेकर बुधवार को मंडल भाजपा द्वारा राज्य अतिथि गृह में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट व विधायक सरिता आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।जिसमें वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर अपने विचार रखे तो वही मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाने के लिए कहा।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मोहन नेगी ने किया। वही महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला,सदस्य्ता अभियान के संयोजक व महामंत्री मोहित लाल साह सहित अन्य ने मुख्य अतिथि व विधायक का बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।आगे पढ़ें…

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता ने बताया भाजपा की डबल इंजन सरकार का फायदा

पहले चरण का अभियान एक से 15 सितंबर तक तथा दूसरे चरण का अभियान एक से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।जिसमे हर बूथ में 200 सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।iइस दौरान अरविंद पडियार,मनोज जोशी,विमला अधिकारी,नीतू जोशी,ज्योति ढोढ़ीयाल,कैलाश रौतेला,मनोज जगाती,तारा राणा,सागर आर्य,भगवत रावत,प्रेमा अधिकारी,विक्की राठौर,भूपेंद्र बिष्ट,आशु उपाध्याय,मीडिया प्रभारी विक्रम रावत,संतोष कुमार,अरुण कुमार,रीना मेहरा,विमल बिष्ट,डॉ.मोहित रौतेला,हरीश भट्ट,मीना बिष्ट,विमला तिवारी,रेणु पंत,तारा बोरा,लता धपोटी,मधु बिष्ट,नीमा अधिकारी,भावना बिष्ट,रेखा जोशी,देवेन्द्र बिष्ट,प्रकाश आर्य,उत्कर्ष बिष्ट,पंकज भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page