भीमताल।ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में बारिश से जगह जगह भारी नुकसान हुआ है वही काश्तकारों की आलू की फसल खेत में ही चौपट हो गई, ग्राम पंचायत के संपर्क मार्ग तथा सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान हुआ है। तथा सैकड़ों नाली कृषि योग्य भूमि बह गई है।जिसको लेकर ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि अनु बाहुल्य तोक शिमला में पिटौला नाले से कृषि भूमि दब गई है तथा लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई गुल भी ध्वस्त हो गई है ग्राम प्रधान द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान ध्वस्त होने, सेला तोक में भू स्खलन, जगह जगह संपर्क मार्ग टूटने तथा कास्तकारों की भूमि बहने सम्बन्धित सूचना केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल, जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य अधिकारयों को दी है तथा स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की माँग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




