नैनीताल।।नगर के ऐतिहासिक खेल मैदान फ्लैट्स में नगर पालिका मनोरंजन क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूनिवर्सल एफसी व गैलेक्सी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया।जिसमे यूनिवर्सल एफसी ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल अपने नाम किया।हार बर्दशात नही कर पाई गैसक्सी के मैनेजर दीवान रौतेला ने उदघोषक व आयोजको के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।साथ ही कबरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी गाली गलौच की गई।बता दे कि गैलक्सी एक मात्र ऐसी टीम है जो हर प्रतियोगिता में विवादों के लिए जानी जाती है।कुछ वर्ष पूर्व इसी टीम के खिलाड़ी द्वारा मैच के दौरान रेफरी को लहूलुहान कर दिया गया था।जिसके बाद से ही गैलक्सी के प्रति नगरवासियों का नजरिया नकारात्मक रहता है।और बुधवार को मैच के समापन पर हुई घटना के बाद से उनकी छवि पहले से और अधिक धूमिल हो चुकी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




