नैनीताल।नगर के डीएसए मैदान में आयोजित नंदा देवी मेले के तहत शनिवार शाम बड़े झूले से अचानक एक महिला नीचे गिर गयी जिससे वह गम्भीर घायल हो गए जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया।झूले में सुरक्षा की कमी के चलते यह हादसा हुआ है।आखिर प्रशासन ने बिना जांच पड़ताल के ठेकेदार को झूला संचालन की एनओसी कैसी दे दी यह एक बड़ा सवाल है। पहली बार प्रशासन की अनदेखी के चलते महिला आयोजन स्थल में कई अनियमिताएं देखने को मिल रही हैं लेकिन प्रशासन इससे बेखबर है जबकि मेला अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। उसके बावजूद इतनी अनियमिताएं देखने को मिल रही है जबकि भारी संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं लेकिन लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आयोजन स्थल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं क्या प्रशासन कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।हालांकि झूला संचालको का कहना है कि महिला सैल्फी लेते हुए अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




