चुनाव

छात्रसंघ चुनाव हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय:बिड़ला परिसर में एबीवीपी का सूपड़ा साफ

Ad

श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न होने के बाद विभिन्न पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। छात्रसंघ चुनाव में कुल आठ पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एम.सी. सती ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जय हो संगठन के हिमांशु भंडारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुवन चमोली को पराजित करते हुए विजय प्राप्त की। हिमांशु भंडारी को 3301 मत, जबकि भुवन चमोली को 1796 मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष पद पर छात्रम संगठन के पुलकित अग्रवाल विजयी रहे। उन्हें 2991 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रीति वर्मा को 2046 मत मिले।महासचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक अग्रवाल ने विजय हासिल की। उन्हें 2708 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज फर्स्वाण को 2375 मत मिले।सह सचिव पद पर अमन कुनियाल ने 1694 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 1652 मत प्राप्त हुएविश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आइसा के युवराज ने विजय प्राप्त की। वहीं छात्रा प्रतिनिधि पद पर सुनिधि सिंह 2105 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुईं।इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर रामरूप गुजर तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर ऋतुराज, अंकुर यादव, नवनीत कुमार एवं अभिराज नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हमेशा विवादों में रहने वाली गैलेक्सी को हार नही हुई बर्दाश्त मैनेजर दीवान रौतेला ने उदघोषक,आयोजक व पत्रकार संग की अभद्रता  

छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के कुल 8776 मतदाताओं में से लगभग 5203 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव समिति द्वारा मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एम.सी. सती ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं, हितों एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top