नैनीताल।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट को राज्य सहकारी संघ के डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। गोपाल सिंह बिष्ट लंबे समय से सहकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह जिला पंचायत नैनीताल के पूर्व सदस्य, धारी के पूर्व उप प्रमुख, जिला सहकारी बैंक नैनीताल के निदेशक और राज्य सहकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




