नैनीताल।मंगलवार को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव इस बार इसलिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि कुछ ही समय बाद अब उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।वही डीएसबी परिसर में भी अध्यक्ष पद के लिए हालांकि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुभम कुमार टीम मेहरून व टीम ब्लैक से देव चौहान तथा निर्दलीय हिमांशु आर्य मैदान में है।लेकिन मुकाबला शुभम व देव् के मध्य ही देखने को मिल रहा है। वही टीम मेहरून व टीम ब्लैक ने डीएसपी परिसर में लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को हराकर अध्यक्ष बनाने का दावा किया है।आगे पढ़ें टीम महरून का बढ़ता दबदबा….
बता दे कि बीते वर्ष डीएसबी परिसर में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी जैसे मजबूत संगठन ने तनिष्क मेहरा पर दांव खेला था।लेकिन उनको 250 मतों से हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी करन सती को चुनाव लड़ा रहे पूर्व छात्र संघ सचिव व वर्तमान सभासद अंकित चंद्रा व छात्र नेता मोहित गोयल की टीम महरून ने करन सती को अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई है।बता दे इससे पूर्व भी टीम महरून डीएसबी में अपना सचिव,संयुक्त सचिव,व महिला उपाध्यक्ष बना चुकी है,वही उत्कर्ष को अध्यक्ष बनाने में भी अहम भूमिका निभा चुके है।इस बार उन्होंने सचिव के बदले अध्यक्ष पद पर दांव खेला था और उसमें वे पूरी तरफ से सफल भी हुए है।जिसके लिए टीम महरून के सदस्यों ने पूरी मेहनत की थी।जिसके बदौलत ही करन की जीत मिली और उनकी जीत के सबसे बड़े हीरो मोहित गोयल और अंकित चंद्रा ही रहे।बता दे कि छात्र राजनीति में लगातार मिल रही जीत के बाद अब धीरे धीरे सभासद अंकित चंद्रा का राजनीतिक कद भी बढ़ता जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




