नैनीताल।मंगलवार को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।वही डीएसबी परिसर में इस बार अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुभम कुमार तथा काले व मेहरून झंडे से देव चौहान व निर्दलीय हिमांशु आर्य के मध्य मुकाबला है। बता दें कि बीते वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मजबूत संगठन व चार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष होने के बावजूद डीएसपी परिसर में उनको अध्यक्ष पद पर हार का मुंह देखना पड़ा था जिसमे काले व महरून झंडे के करन सती ने एबीवीपी प्रत्याशी तनिष्क को 250 मतों के अंतर से हरा दिया था।हालांकि अभी चुनाव से कुछ समय पूर्व करन ने ABVP जॉइन कर ली है लेकिन इस वर्ष परिसर में चुनावी माहौल काफी फीका दिखाई दे रहा है।वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से इस बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करना नाक का सवाल बना हुआ है।अगर संगठन में सब ठीक रहा तो जीत दर्ज करना इतना मुश्किल भी नही है जबकि दूसरी ओर टीम ब्लैक व टीम महरून अपनी जीत को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




