नैनीताल।जीवाजी कंपाउंड क्षेत्र में अराजक तत्वों के पत्थर फेंके जाने से भय का माहौल बना हुआ है। बीते एक सप्ताह से अराजक तत्व तल्लीताल, नैनीताल स्थित जिला पंचायत के फील्ड से जिवाजी कॉटेज कम्पाउण्ड परिसर, स्थित अधिवक्ता राजेश चन्दोला के आवासीय भवन तथा उसके बगल में स्थित जिवाजी कॉटेज गेस्ट हाऊस की छतों पर शाम को पत्थर फेंकना प्रारम्भ कर देते हैं तथा घरों में रह रहे लोगों के द्वारा शोर मचाने पर पत्थर फेंकना कुछ देर के लिए रोक देते हैं। कुछ समय बाद वे लोग उक्त जिला पंचायत के फील्ड के नीचे स्थित भवनों पर पुन पत्थर फेंकना प्रारम्भ कर देते हैं। यह पत्थरबाजी देर तक चलती रहती है। उपरोक्त फील्ड के नीचे तथा श्री चन्दोला के भवन के ऊपर आम रास्ता भी है जिसमें आम जनमानस का आवागमन रहता है जिस कारण से उपरोक्त पत्थरबाजी में आम नागरिकों को जान माल का भी भय रहता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




