शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बेतालघाट। शुक्रवार को शहीद खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार की अध्यक्षता में युवा संसद(तरुण सभा) प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को भारत में लोकतंत्र की परम्परा, व्यवस्थापन कार्य में संसद की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्राचार्य ने लोकतंत्र के चार स्तम्भों व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं पत्रकारिता के विषय पर विद्यार्थियों से सम्वाद के अन्तर्गत महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर चर्चा की व विद्यार्थियों से लोकतंत्र की गरिमा बनाये रखने का आह्वाहन किया।आगे पढ़ें…

प्रतियोगिता का संचालन डॉ. तरूण कुमार आर्य (नोडल अधिकारी, युवा संसद) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकसभा की कार्यप्रणाली का मंचन किया गया। प्रतियोगिता में शपथ ग्रहण, शोक सन्देश, नये मंत्रियों का परिचय, प्रश्न काल, राज्यसभा से संदेश, नये विधेयक का परिचय तथा अविश्वास प्रस्ताव का मंचन किया गया। प्रतियोगिता में छाया पंत ने सभापति, रश्मि भण्डारी ने प्रधानमंत्री, देवेन्द्र पुरी ने नेता प्रतिपक्ष तथा दीक्षा, बबीता, रजनी, पूजा, किरन,कोमल, आरती, निधि, हिमानी, गायत्री ने क्रमशः रक्षामंत्री, गृहमंत्री, कृषिमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्तमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री, महासचिव, कार्यालयकर्मी तथा सहायक की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता में किरन, छाया पंत तथा रजनी को निर्णायक मण्डल द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय घोषित किया गया, जिन्हें प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ. दीपक, ममता पाण्डे, डॉ. भुवन मठपाल, दिनेश जोशी, भाष्कर पंत, डॉ. फरजाना अजीम, सपना, अनिल नाथ, मुकेश, प्रेमा, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शुक्रवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित
To Top

You cannot copy content of this page