नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि बीते दिनों चीना बाबा मंदिर के निकट वरिष्ठ नागरिक और नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी और होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार जेठी के साथ अभद्रता और हाथापाई की घटना का माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल घोर निंदा करता है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के अंदर इस घटना से जो एक स्वाभाविक डर उत्पन्न हुआ है इससे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन से आग्रह करता है की देर रात्रि में पुलिसिया गश्त बढ़ाया जाए ताकि हमारे सभी नागरिकों और खासतौर से वरिष्ठ नागरिकों को ऐसी घटनाओं का डर नाहीं बल्कि वो सुकून का एहसास करें।ऐसी हमारी प्रशासन और पुलिस वे उम्मीद है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




