दुर्घटना

मानसून: पहाड़ों में कर रहे है यात्रा तो अलर्ट होकर चलाये वाहन,पहाड़ो से गिर जकते है पत्थर

नैनीताल। प्री मानसून शुरू हो चुका है और 27 जून के बाद मानसून के आने की उम्मीद भी है। इसलिए अगर पहाड़ों में यात्रा कर रहे हैं तो सतर्क होकर वाहन चलाएं क्योंकि पहाड़ियों से पत्थर गिरने की व भूस्खलन की संभावनाएं मानसून सीजन के दौरान बढ़ जाती हैं। बारिश की शुरुआत होते ही तल्लीताल कूड़ा खड्ड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए।शनिवार को कूड़ा खड्ड के समीप सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के उपर पत्थर गिरने से गाड़ी का आगे का सीसा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।गनीमत रही कि इस दौरान सड़क से कोई वाहन या पैदल नही गुजर रहा था।अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।दो तीन घंटे की बारिश के बाद से ही कई स्थानों पर अभी से पहाड़ियों से पत्थर गिरने लगे हैं।और साथ में मलना भी आ रहा है।ऐसे में मानसून सीजन के दौरान नुकसान की आशंका बन रही है।हालांकि प्रशासन ने मानसून सीजन को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी करनी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page