छह बार भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके तथा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान छड़ा-अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित स्थानीय रेस्टोरेंट नीलकंठ रिवरव्यू रेस्टोरेंट में रुककर पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।इस दौरान उन्हें उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजन भट्ट की चुरकानी, आलू के गुटके, पहाड़ी रायता, मंडुवे (रागी) के बिस्किट और बुरांश का जूस परोसा गया। श्री सिंह ने इन व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है और यह प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, छड़ा-अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित नीलकंठ रिवरव्यू रेस्टोरेंट अपने पारंपरिक पहाड़ी स्वाद, स्थानीय व्यंजनों और उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहचान रखता है। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक और विशिष्ट अतिथि यहां के प्रामाणिक पहाड़ी भोजन का आनंद लेने पहुंचते हैं।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का इस रेस्टोरेंट में आगमन स्थानीय लोगों और रेस्टोरेंट प्रबंधन, विशेष रूप से प्रबंधक पुष्कर बोरा जी, के लिए एक यादगार अवसर बन गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




