नैनीताल।नगर पालिका में लाइसेंस लिपिक अमन महाजन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा 2025-26 में 82 गाइडों का लाइसेंस दिया गया है जिसमे सभी स्थानीय है।वही इस वर्ष 35 लोगो ने आवेदन किया है।पूरी प्रक्रिया के बाद इनको भी लाइसेंस दिया जाएगा। नगर पालिका द्वारा बाइलॉज के नियम के अनुसार लाइसेंस दिए जाते है जिसमे स्थानीय को पहले प्राथमिकता दी जाती है।जिनको शहर के साथ साथ नगर के सभी पर्यटक स्थलों व नैनीताल के इतिहास की पूरी जानकारी हो।योजन व मद के तहत गाइडों को ड्रेस दी जाती है।और पर्यटन विभाग के सहयोग से समय समय पर ट्रेनिंग भी दी जाती है।किसी भी बाहरी व्यक्ति को लाइसेंस नही दिया जाता। वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है।नगर पालिका ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे लोग भी लाइसेंस धारक गाइडों का ही इस्तेमाल करें।इसके अतिरिक्त 222 चप्पू नाव जिसमे प्रत्येक नाव हेतु एक मालिक लाइसेंस जारी किया जाता है,मालिक का स्वयं का चालक लाइसेंस व एक अन्य सहायक चालक का लाइसेंस जारी किया जाता है जिसमे सभी स्थानीय लोग है।तथा 90 पैडल वोट व 94 घोड़े के लाइसेंस पंजिकृत है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




