नैनीताल। मंगलवार को माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल की कोर कमेटी बैठक के बाद आम बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कई अहम निर्णय लिए गए।इस दौरान वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 7 जनवरी 2027 6 माह के लिए बढ़ाया गया है साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया है।जिसमे अध्यक्ष पुनीत टंडन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल, उपाध्यक्ष विकास जयसवाल,सचिव शिव शंकर मजूमदार,कनिष्ठ/सह उपाध्यक्ष अमित वीरमानी उप सचिव हर्ष गुरुरानी,सदस्यता समिति संयोजक विश्वदीप टंडन,समिति सदस्य तरुण कांडपाल,सुमित खन्ना व दीप सुयाल, स्वागत समिति संयोजक राजेंद्र सिंह बजेठा,समिति सदस्य शैलेन्द्र सह, सुमित खन्ना, गगन दीप सिंह गाबा।आपदा एवम राहत समिति संयोजक अमरप्रीत सिंह ओबरॉय,समिति सदस्य सुमित खन्ना,दीप खोलिया,शिव शंकर मजूमदार, सलाहकार समिति संयोजक महबूब हसन,समिति सदस्य श्याम टंडन,देव कॉन्सुल,पवन टंडन,गिरीश कांडपाल,संयोजक कोर कमेटी सुमित खन्ना,समिति सदस्य पुनीत टंडन,शिव शंकर मजूमदार, विकास जयसवाल को चुना गया।आगे पढ़ें क्या कहा अध्यक्ष पुनीत टंडन ने……

अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि यह भी निर्णय लिए गए की माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल के चुनाव वर्तमान कार्यकारिणी के आज पारित कार्यकाल के 7 जनवरी 2027 के अंत के तुरंत बाद 10 जनवरी 2027 को संपन्न करा दिए जायेंगे। तथा इस संबंध में चुनाव अधिकारी जल्द ही नियुक्त किए जायेंगे जो की चुनाव की तैयारी और प्रक्रिया नियमावली अनुसार को जल्द ही रूप रेखा तैयार कर सभी नैनीताल के व्यापारियों के सम्मुख रख देंगे। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की संपूर्ण नैनीताल के व्यापारियों के लिए सदस्यता अभियान कल दिनांक 08 जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। कहा कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता फॉर्म की मुफ़्त कॉपी सभी व्यापारी मॉल रोड में अपना बाज़ार तथा फेमस कोट हाउस तथा मल्लीताल में शिवा रेस्टोरेंट श्री विश्वदीप टंडन (मयंक) तथा राम लाल एंड ब्रदर्स व तल्लीताल में भवाली रोड स्तिथ लोकल शॉप बाय टू ब्रदर्स शॉप न 7 विनीत शर्मा से प्राप्त कर सकते हैं।आगे पढ़ें क्या कहा पुनीत ने……

पुनीत टंडन ने कहा किमाँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल आप सभी व्यापारी भाइयों और मित्रों से आग्रह करता है की आप सभी सदस्यता अभियान में पूरे जोश के साथ जुड़े और नैनीताल नगर के एकजुट और एकत्रित होकर नगर के पहले पंजीकृत व्यापार संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह नैनीताल के व्यापारिक मसलों और नैनीताल के लिए समय की माँग होने के साथ आपका हमारे व्यापारिक भविष्य तथा हमारे परिवार और बच्चों और आने वाली नैनीताल की पीढ़ी के और नैनीताल के भविष्य की बहुत बड़ी माँग है।मुझे व्यक्तिगत रूप से उम्मीद है आप सभी हमारे इस अभियान को आगे बड़ाने और मजबूत करने में तथा नैनीताल के लिए एक पारदर्शित तथा अत्यंत मजबूत व्यापार मण्डल खड़ा करने के साथ ही हमारे सभी प्रयासों में एकजुटता से सम्मिलित होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




