नैनीताल।कृष्णापुर वार्ड के सभासद सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि उनके वार्ड में तैनात स्वच्छता समिति के कर्मचारियों को बीते 6 माह से वेतन नही दिया गया है।जिससे कर्मचारियों को जीवन यापन करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।जिससे पालिका सहित सभासद की छवि धूमिल हो रही है।वेतन नही मिलने का बाद भी कर्मचारी आश्वासन पर कार्य कर रहे है। जबकि विगत बोर्ड बैठक में कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था लेकिन उसके वावजूद भुगतान नही किया जा रहा है।इसलिए कर्मचारियों के परिवारों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उनका भुगतान कर दिया जाए।अगर तीन दिन के भीतर भुगतान नही हुआ तो वे धरना देने पर मजबूर होंगे।ओर इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




