धर्म-संस्कृति

8 से 12 अक्टूबर तक होगा दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

नैनीताल। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक में दुर्गा महोत्सव के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। इस वर्ष आठ से 12 अक्टूबर तक महोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसमें धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।समिति की ओर से शनिवार को नगर पालिका प्रशासक एसडीएम केएन गोस्वामी के साथ बैठक की गई थी। जिसमें समिति की ओर से महोत्सव में तमाम व्यवस्थाएं करने की मांग रखी गई। पालिका ने हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है।आगे पढ़ें क्या कहा अध्यक्ष ने….

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम

अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले 68 वे दुर्गा महोत्सव के लिए मूर्तियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सितारगंज से पहुंचे विश्वजीत, अभिजीत और सूरज मूर्तियों के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। जल्द ही मूर्तियां निर्माण के बाद महोत्सव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, शिवराज नेगी, पीके शर्मा, दिनेश भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page