नैनीताल।रविवार को सभासद सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन द्वारा कृष्णापुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की सफाई के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। अभियान के दौरान क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कचरा पाया गया, जिसमें पुराने गद्दे, स्कूल ट्रैकसूट, स्वेटर, अन्य कपड़े, शराब की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स तथा खाद्य पदार्थों के रैपर और अन्य प्लास्टिक अपशिष्ट शामिल थे। अभियान के दौरान दो पिकअप वाहन भरने जितना कचरा एकत्रित किया गया, जो क्षेत्र में बढ़ती गंदगी की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
यह स्थिति चिंताजनक थी, क्योंकि इससे स्पष्ट होता है कि गंदगी के लिए केवल पर्यटकों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है, स्थानीय नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह भी देखा गया कि लोग अपने घरों को साफ रखते हैं, लेकिन कई बार घर का कचरा आसपास के खुले स्थानों में फेंक देते हैं। आवश्यक है कि नागरिक घर के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखें, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बना रहे।इस अभियान में ज्योति दुर्गापाल, किरण, गीतांजलि चंद, गोविंद सिंह भंडारी, प्रियांशु प्रसाद, आद्रिका जोशी, सूरज आर्य, मनीषा आर्या, संजना रावत, अंजलि बिष्ट, गीतांजलि, याशी तथा बीना बसेरा ने सक्रिय योगदान दिया। अभियान के दौरान वार्ड के सभासद श्री सुरेंद्र जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया तथा टीम को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।अभियान के माध्यम से स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




