नैनीताल। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नगर पालिका द्वारा लेक ब्रिज चुंगी का टेंडर मंगलवार को खोले गए।जिसमे बारा पत्थर चुंगी फांसी गधेरा सहित तल्लीताल चुंगी शामिल है।निविदा में कुल चार लोगों ने प्रतिभाग किया था जिसमे एमजी इंफ़्रा नोएडा ने 24 करोड़ 55 लाख पांच हजार 555 रुपये की सबसे बड़ी निविदा डाली गई जबकि परिधि 22 करोड़,नवीन अग्रवाल 21 करोड़, तथा कोहली 21 करोड़ की निविदा डाली गई थी।जिसके बाद आगामी 21 माह के लिए लेक ब्रिज चुंगी का संचालन एमजी इंफ़्रा को सौपी गयी है।इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलीक भी मौजूद रहे।वही पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य के लिए 10 लाख रूपये इस वर्ष तथा 10 लख अगले वर्ष दिए जाएंगे साथ ही पालिका कर्ज मुक्त भी हो जाएगी और विकास की गति में भी तेजी आएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




