धर्म-संस्कृति

राशिफल सितंबर 2023 जाने क्या है आपकी राशि में:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी के अनुसार सितंबर 2023 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे उत्तराखंड एवं पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में अत्यधिक तापमान एवं वर्षा से फसलों को नुकसान हो सकता है।आगे पढ़े अपनी राशि

1-मेष राशी – मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। कारोबारियों के लिए समय शुभ है। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद होने की संभावना। माता-पिता का विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों से अलगाव हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।आगे पढ़ें……

2 वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए सितंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। लंबे समय से न्यायालय संबंधी उलझे हुए कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। नया भूमि, भवन क्रय करने के योग बन रहे है। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। बुधवार को गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।आगे पढ़ें…..

3 मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। कुटुंब जनों से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। पिता से धन लाभ हो होने के विशेष योग बन रहे हैं। भाई बंधुओं से संबंध मधुर रहेंगे। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। शेयर बाजार में किया हुआ निवेश लाभ देगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी। बंधक धन की वापसी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु रुद्राष्टकम का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें व बुधवार को साबुत मूंग की दाल का दान करें।आगे पढ़ें…..

4 कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। आय के अनेक द्वार खुलेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग का स्थानांतरण हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवाद से बचें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा एवं स्त्री पक्ष को शारीरिक कष्ट होने की संभावना। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन चलाते समय अति सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें एवं पीपल के वृक्ष पर शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें।आगे पढ़ें…...

5 सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए सितंबर माह उत्तम फल कारक रहेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। माता से धन लाभ होने के पूर्ण योग। धन संग्रह के साधन प्राप्त होंगे। नया भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त होगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें एवं राम रक्षा स्त्रोत पढ़ें।आगे पढ़ें…….

6 कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए सितंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए विशेष शुभ माह है। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।आगे पढ़ें……

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी के हरेला महोत्सव में झलकी कुमाउंनी संस्कृति के रंग

7 तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर में शुभ फल कारक रहेगा। भाई बंधुओं से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ हेतु शुभ समय। प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित दंपतियों का विवाह तय हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। एवं लक्ष्मी स्तुति करें।आगे पढ़ें……

8 वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा वर्ग के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। कर्ज देने से बचें।  स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा न करें। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर वह लड्डू अर्पित करें। विद्यार्थी वर्ग सरस्वती की उपासना करें।आगे पढ़ें……

9 धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। पूर्व नियोजित कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ। नौकरीपेशा वर्ग के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। एवं कार्यस्थल पर माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। शेयर बाजार में निवेश लाभ देगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करें। ओम घृणि सूर्याय नमः का जप करें।आगे पढ़ें…..

10 मकर राशि– मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर माह मध्यम फल कारक रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। पत्नी से मतभेद होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता उदर एवं हृदय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नया कार्य प्रारंभ करने से बचें। भौतिक सुखों में धन खर्च हो सकता है। जिसके कारण माह के उत्तरार्द्ध में आर्थिक संकट होने की संभावना अतः अनावश्यक धन खर्च से बचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें एवं काली वस्तुओं का दान करें।आगे पढ़ें….

11 कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। व्यर्थ के विवाद एवं क्रोध से बचें। व्यवसायिक मामलों में अपरिचित लोगों पर शीघ्र विश्वास ना करें। अन्यथा विश्वासघात होने की संभावना। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रयास करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। राज पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।आगे पढ़ें……..

12 मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहेगा। जिससे कि माता-पिता के स्वास्थ्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कुटुंब में तनाव की स्थिति रहेगी। न्यायालय संबंधी कार्य में विजय प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। शिक्षा का क्षेत्र मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। पीपल के वृक्ष पर शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें। एवं प्रतिदिन सायंकाल हनुमान चालिसा का पाठ करें।

To Top

You cannot copy content of this page