कुमाऊँ

नगर पालिका निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल पूरा 8 करोड़ 24 लाख 92 हजार के हुए विकास कार्य,घोषणा पत्र के सभी कार्य किये पूरे:पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी

नैनीताल। निर्वाचित नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो चुका है, जिसके बाद अब शनिवार से प्रशासक की नियक्ति कर दी गयी है।शुक्रवार को नगर पालिका निर्वाचित बोर्ड के कार्यकाल के आखिरी दिन पालिका अध्यक्ष सहित लगभग सभी सभासद नगर पालिका में मौजूद रहे। वही पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया कहा कि उनके 5 साल के कार्यकाल में 7 करोड़ 24 लाख 92 हजार 527 रुपए के विकास कार्य किए गए। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं और इनका भुगतान भी संबंधितों को किया जा चुका है।वर्ष 2019-20 में 2 करोड़ 10 लाख, 20 21 में एक करोड़ 50 लाख, 21-22 में एक करोड़ 59 लाख, 22-23 में 90 लाख तथा कार्यकाल समाप्त होने तक एक करोड़ 23 लाख के विकास कार्य किए गए।जबकि एक करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य निर्माणाधीन है।आगे पढ़े घोषणा पत्र के कार्य

घोषणा पत्र के सभी कार्य किये पूरे:पालिकाध्यक्ष: पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि कोविड के चलते उनके कार्यकाल के दो साल उनको जन सेवा करने का मौका नहीं मिला अन्यथा विकास कार्यों का आंकड़ा और ऊपर पहुंचता।कहा कि उनके द्वारा घोषण पत्र में किये गए सभी कार्यो को भी पूरा कर लिया गया है। जिसमे सबसे पहले सफाई व्यवस्था को लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य।दूसरा 7 करोड़ 25 लाख की लागत से सभी वार्डो को सडको से जोड़ा गया। लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने को लेकर सभी वार्डो में 36 वाटर कूलर लगाए गए।आवारा कुत्तों के लिए डॉग पॉइंट व बूचड़खाने में 23 लाख की लागत से ईटीपी प्लांट का निर्माण किया गया।तथा पुतली मलयानी में 13 लाख की लागत से सड़क व दीवारों का निर्माण कार्य किया गया।वही आवागढ़ व राजभवन वार्ड में बारात घर का निर्माण।ओपन जिम व चिल्ड्रन पार्क का निर्माण,नर्सरी स्कूल में सिलाई सेंटर,कंप्यूटर क्लास का शुभारंभ किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गाड़ीपड़ाव स्थित पार्क में निशुल्क हाट बाजार लगाए जाने की अनुमति दी गई।इसके अलावा भी उनके कार्यकाल में कई जनहित व पालिका हित में कार्य किये गए है।कहा कि आगे भी अगर उनको जनता का सहयोग मिलता है तो उनकी पहली प्राथमिकता पालिका में लंबे समय से पालिका में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमतिकरण करना होगा।

To Top

You cannot copy content of this page