
नैनीताल।लेक ब्रिज चुंगी की निविदा प्रक्रिया व अन्य मांगों को लेकर सभासदो द्वारा विरोध किया जा रहा है।जिसके चलते बोर्ड व पालिकाध्यक्ष के बीच बीते एक सप्ताह से मनमुटाव चल रहा है जिसका नतीजा ये है कि सोमवार को सभासद धरने पर बैठ गए।बता दे कि पालिका द्वारा लेकब्रिज चुंगी का 21 महीनों के लिए निविदा निकाली गई थी जिसका बेस प्राइज 20 करोड़ 50 लाख रुपये रखा गया था।औऱ निविदा में चार लोगों ने आवेदन किया जिसमें तकनीकी निविदा के बाद फाइनेंशियल निविदा खोली जानी थी तभी सभासदों ने 21माह का टेंडर नहीं किया जा सकता है का हवाला देते हुए विरोध दर्ज कर दिया और फाइनेंशियल निविदा नहीं खुल पाई।पालिकाध्यक्ष का कहना है कि टेंडर से पालिका को अच्छी आय हो रही थी जिससे शहर में विकास कार्य और पालिका को कर्ज मुक्त किया जा सकता था।कहा कि अगर सभासदो को विरोध करना था तो वे टेंडर अपलोड होते समय या फिर तकनीकी निविदा खोले जाते समय कर सकते थे, लेकिन जब फाइनेंशियल निविदा खोली जा रही थी तब विरोध किया गया।वही सभासदो का कहना है कि उनके द्वारा 2 जून को बोर्ड बैठक के आयोजन को लेकर पालिकाध्यक्ष को पत्र दिया गया था।जबकि पालिका द्वारा निविदा प्रक्रिया 9 जून को शुरू की गई थी।अगर बोर्ड बैठक हो जाती तो वे लोग वहां पर 21 माह की निविदा का विरोध करते लेकिन उनको अपनी बात रखने का मौका नही दिया गया।इससे पालिका की मंशा पर संदेह पैदा होता है।जिसके जबाब में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड बैठक को लेकर उन्होंने सभासदो से खुद तिथि तय करने की बात कही थी।लेकिन सभासदो ने इसका कोई जबाब नही दिया जिसके चलते बोर्ड बैठक में देरी हो रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




