धर्म-संस्कृति

ऑल सेंट्स कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया फूलदेई त्यार

नैनीताल।गुरुवार को ऑल सेंट्स कॉलेज मे, चैत्र माह के आगमन पर, बसंत ऋतु के स्वागत करने के लिए प लोक पर्व फूल देई धूमधाम से मनाई गई।हर वर्ष की तरह इस बार भी ऑल सेंट्स कॉलेज मे कक्षा 1 से 6 तक की नन्ही छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूल अर्पित कर देहरी पूजी व ‘फूल देई छम्मा देई’ का गीत गाकर विद्यालय को गुंजित किया। इस प्रकार इन नन्ही बालिकाओं ने विद्यालय व इसमे पढ़ने वाले समस्त बच्चों की सफलता व समृद्धि की प्रार्थना की। खास बात यह रही कि लद्दाख, बिहार, नेपाल और उत्तर प्रदेश से आई छात्राओं ने भी इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।लोक पर्व को मनाये जाने के साथ साथ बच्चों को इसके बारे मे जानकारी भी दी गयी और इस पर्व के महत्व को समझाते हुए अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का और इसका आदर करने का संदेश भी दिया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ साथ तोहफे भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अब छात्रों को मिलेगा कंप्यूटर का सम्पूर्ण ज्ञान
To Top

You cannot copy content of this page