
नैनीताल। कृष्णापुर वार्ड के पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने जिलाधिकारी व सिंचाई खंड को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि कृष्णापुर वार्ड की लगभग तीन से हजार की आबादी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। जबकि मुख्यालय से क्षेत्र की दूरी मात्र 1 किलोमीटर की है। जब बलियानाले का कार्य शुरू हुआ तो अधिकारियों ने बताया था कि कार्य के अंत में वार्ड को पूर्व की भांति सड़क से जोड़ दिया जाएगा। लेकिन अब लगभग कार्य पूरा होने को जा रहा है लेकिन अभी भी क्षेत्रवासी सड़क से वंचित हैं। जिससे क्षेत्र वासियों को काफी समस्यायों सामना करना पड़ रहा है इसलिए जल्द से जल्द समस्या को दूर किया जाए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




