चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे। इससे पहले,शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ में पूजा अर्चना के बाद 14 मई को रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली प्रस्थान करेगी। 16 मई को चल विग्रह डोली रात्रि विश्राम के लिए पनार बुग्याल पहुंचेगी। 17 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। 18 मई को रुद्रनाथ जी के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




