कुमाऊँ

बकाया देनदारी को लेकर पालिका और ऊर्जा निगम के बीच तनाव

नैनीताल। बकाया देनदारी को लेकर नगर पालिका और ऊर्जा निगम के बीच फिर एक बार असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। जहां एक और ऊर्जा निगम ने पालिका पर 17 ट्रांस मिटरो का कुल तीन करोड़ 90 लाख 61हजार 93 रूपये का बकाया बताया है।तो वही पालिका का कहना है कि ऊर्जा निगम द्वारा पालिका को करीब 19 करोड़ का भुगतान करना है।आगे पढ़ें

अधिशासी अधिकारी (आईएएस) राहुल आनंद ने कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा पालिका को करीब चार करोड़ का बकाया बताया गया है जबकि पालिका का खुद ऊर्जा निगम पर करीब 19 करोड़ का बकाया है।इसको लेकर उन्होंने शासन को भी पत्र भेजा है।और ऊर्जा निगम को भी पत्र भेज कर कनेक्शन नहीं काटने का अनुरोध किया है।कहा कि पालिका 5 से 10 लाख जितना संभव हो सके उतना भुगतान करेगी।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण,संरक्षण का लिया संकल्प

ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आरएस बिष्ट का कहना है कि, अन्य नगर पालिको ने सारा विद्युत बिल का भुगतान कर दिया है,लेकिन नैनीताल नगर पालिका भुक्तान नहीं कर रही है।कहा कि अगर पालिका ने भुक्तान नहीं किया तो विधुत अधिनियम 2003 धारा56 (1)  के तहत कार्यवाही कर विधुत  विच्छेदन किया जाएगा।साथ ही 17 कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

To Top

You cannot copy content of this page