कुमाऊँ

तापमान में बढ़ोतरी नैनीताल में भी गर्मी,30 डिग्री तक पहुंचा तापमान

नैनीताल। जलवायु परिवर्तन का असर अब नैनीताल में भी दिखाई देने लगा है।वर्ष भर ठंड का अहसास दिलानी वाली सरोवर नगरी में भी अब धीरे-धीरे मई माह से ही गर्मी का अहसास होने लगा है।जिसके चलते सैलानी भी पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए। अमूमन सुबह से ही पर्यटकों से खचाखच भरा रहने वाला पंत पार्क भी दोपहर में खाली पड़ा रहा।आगे पढ़ें…..

इस वर्ष बर्फबारी नहीं होने के चलते अब तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।अप्रैल माह में ही गर्मी का एहसास होने लगा था। जबकि बीते वर्ष मार्च अंत के बाद हल्की गर्मी होने लगी थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस वर्ष नैनीताल में भी गर्मी बहुत ज्यादा पड़ सकती है। वहीं बारिश व हिमपात नहीं होने से पीने के पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।बुधवार को नगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी को देखते हुए सैलानी दोपहर में अपने होटल में ही ठहरे रहे और शाम के बाद देर रात तक नैनीताल की नैसर्गिक सुंदरता का लुक उठाया।

To Top

You cannot copy content of this page