नैनीताल। मंगलवार को डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। मूल रूप से बागेश्वर की रहने वाली कुमकुम परिसर के केपी हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। निर्विरोध चुने जाने के बाद उन्होंने छात्राओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है।कहा कि परिसर में छात्राओं को होने वाली समस्याओं को सामने लाने के साथ ही उनके समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




