नैनीताल। नगर के कृष्णापुर वार्ड में सड़क की मांग को लेकर तल्लीताल डांठ पर बीते दो दिनों से पूरे सभासद कैलाश सिंह रौतेला का धरना शनिवार को भारी बारिश के बीच भी जारी रहा।उनका कहना है सड़क नही होने के चलते क्षेत्रवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चो सहित बुजर्गो को बाजार तक आने में काफी दिक्कतें आ रही है।कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंग रही है।कहा कि जब तक सड़क की मांग पूरी नही होगी उनका धरना जारी रहेगा।इस दौरान वर्तमान सभासद सुरेंद्र कुमार सहित क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




