![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/11/Kumaoun-Vani-1024x861.png)
नैनीताल।निकाय चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी नगर निकाय व नगर पंचायत के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नैनीताल नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से निवर्तमान सभासद सपना बिष्ट व सरस्वती खेतवाल द्वारा अपनी दावेदारी पेश की गई थी लेकिन पार्टी ने सरस्वती को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है।अब उनका सीधा मुकाबला भाजपा की जीवंती भट्ट से होगा।हालांकि जीवंती भट्ट का ये पहला चुनाव है जबकि सरस्वती का ये दूसरा चुनाव है।उन्होंने पिछले निकाय चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतर 1610 मत हासिल किए थे।लेकिन इस बार कांग्रेस का हाथ उनके साथ होगा।वही दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी जीवंती के लिए कार्यकर्ताओ को एकजुट करना,टिकट से वंचित दावेदारों की नाराजगी को दूर करने के साथ-साथ कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाना इतना आसान नही होने वाला है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2022/01/KumaunVani_logo_v1.22x.png)