कुमाऊँ

सभासद नेगी के प्रस्ताव के बाद अब नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी किराएदार घोषित,कर्मचारियों ने व्यक्त किया आभार

नैनीताल। सभासद मोहन सिंह नेगी के प्रस्ताव पर शुक्रवार को हुई पालिका बोर्ड बैठक में बोर्ड की सहमति के बाद अब नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी किराएदार घोषित होंगे।जिसके बाद शनिवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा सभासद मोहन नेगी,पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल सहित पूरे बोर्ड का आभार व्यक्त किया। बीते शुक्रवार को नगर पालिका के 500 भवनों में रह रहे पालिका कर्मी, सेवानिवृत कर्मियों को किराएदार घोषित करने के सभासद मोहन नेगी के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से बोर्ड बैठक में पास किया गया।तथा बोर्ड ने तय किया कि पालिका कर्मियों को सेवाकाल तक भवन कर्मी के रूप में आबंटित रहेगा।वही सेवानिवृत पालिका कर्मचारियों को 500 रुपया प्रति कमरे के हिसाब से किराया लेकर उन्हें किराएदार घोषित किया जाएगा। सेवाकाल समेत बाहरी को भी 500 रुपया किराया देना होगा। इस दौरान सभासदों सहित देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद,महासचिव सोनू सहदेव व दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णापुर सड़क पर खुले में बह रहा सीवर लोगो की फजीहत
पालिका बोर्ड का आभार व्यक्त करते देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
To Top

You cannot copy content of this page