कुमाऊँ

राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिये हुवा मामलों का निस्तारण

कविता जोशी अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के समस्त न्यायालयों,वाहय न्यायालयों व तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।तथा लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय अल्मोडा में चार बैंच व वाहय न्यायालयों के लिए तीन बैच सहित कुल 7 बैच बनाये गए।आगे पढ़ें…..

बैच संख्या एक के समक्ष निस्तारण के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोडा न्यायालय के कुल 12 नामले रखे गये।बैंच द्वारा एनआईएक्ट, मोटर दुर्घटना दावा एवं अन्य दीवानी मामलों से सम्बन्धित 9 मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया जिसमें समझौता धनराशि  78.30,000 रही। वही परिवार न्यायाधीश अल्मोडा की गठित बैंच संख्या दो के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अमोद के कुल 15 मामले रखे गये। बैंच द्वारा भरण पोषण एवं वैवाहिक वादों से सम्बन्धित 7 मामलों का निस्तारणकर समझौता धनराशि  30,000 रुपये रही।आगे पढ़ें

बैच संख्या 3 के समक्ष निस्तारण हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटअल्मोडा न्यायालय के समस्त वाद एवं सिविल जज न्यायालय अल्मोडा व न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय के फौजदारी वाद से सम्बन्धित कुल 81 मामले रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा 75 लम्बित मामलों का निस्तारण किया गया।जिसमें सुलह समझौता धनराशि रुपया 68.59.263 रही।आगे पढ़ें…..

बैंच संख्या 4 के समक्ष निस्तारण हेतु सीनियर सिविल जज न्यायालय से सम्बन्धित समस्त बाद एंव न्यायालय सिविल जज एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट से सम्बन्धित दीवानी याद कुल 17 लम्बित वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों में बैंक सम्बन्धित 500 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायालयों से सम्बन्धित 15 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार किया गया जिसमे समझाता धनराशि रुपया 44,000/-रही एंव बैंक प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित 108 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 1,05,56,000/- रही।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद स्कूली बच्चों की प्रस्तुति पर लोगो की आंखे हुई नम

बैच संख्या 5 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज रानीखेत न्यायालय से सम्बन्धित 9 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित पंच द्वारा सिविल जज रानीखेत से सम्बन्धित 4 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 2,60,500 समझौता धनराशि रही।आगे पढ़ें……

बैच संख्या 6 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज द्वाराहाट न्यायालय से सम्बन्धित 22 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज द्वाराहाट न्यायालय के 22 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें समझौता धनराशि रुपया 14,72,000  रही।आगे पढ़ें…..

बैंच संख्या 07 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज मिडियासँग न्यायालय से सम्बन्धित 3 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा सिविल जज भिकियासैंण न्यायालय जो 2 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

To Top

You cannot copy content of this page