भवाली। नए साल का जश्न लोग अपने परिवार के साथ मनाते है वही दूसरी और भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश पांडे हर वर्ष नए साल पर सैकङो महिलाओं व स्कूली बच्चो को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराते है।इस वर्ष भी नरेश पांडे ने सोमवार एक जनवरी को सैकङो महिलाओ व बच्चो के बीच ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों व कंबलों का वितरण किया।वही नरेश पांडे ने कहा लोग अपनी एक माँ के साथ नया साल मानते है लेकिन मेरे पास सैंकड़ों माताओं का आशीर्वाद है।और इन सभी लोगो की मदद करने में उनको सकून महसूस होता है।आगे देखे वीडियो क्या कहा नरेश पांडे ने।
कोविड से अब तक हजारो लोगो की कर चुके है मदद।नरेश पांडे ने कहा कि कोविड के दौरान जहां स्थानीय नेता अपने घरों में बैठे थे वही हमने लोगो की आर्थिक मदद की,जो अब तक चल रही है।और आगे भी चलती रहेगी।असहाय महिलाओ को रसोई गैस से लेकर राशन,दवाई व लोगो के इलाज के लिए वे अभी तक सैकङो लोगो की मदद कर चुके है।इस मुहिम में उनको कई लोगो का सहयोग भी मिला है।साथ ही स्कूली बच्चो को ड्रेस व पाठ्य सामग्री भी उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।जो लोग राशन दवाई व घरेलू गैस खरीदने में असमर्थ है वे उनसे भवाली उनके कार्यालय में संपर्क भी कर सकते है।आगे पढ़ें चुनाव लड़ने को लेकर क्या नरेश ने….
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/01/20240101_164002.jpg)
नेता नही बेटा बनकर कर रहा हु लोगो की सेवा।नरेश पांडे ने कहा कि आजमी चुनाव को लेकर भाजपा से उनकी प्रबल दावेदारी है।और पार्टी को सर्वे के आधार पर टिकट देना चाहिए बाकी वे पार्टी के सिपाही है जो पार्टी का आदेश होगा उसका वे पालन करेंगे।कहा कि बीते चुनाव में भी उन्होंने 600 मत हासिल किए थे,और बीते पांच सालों में उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिला है, खासकर महिला शक्ति का।और आगामी निकाय चुनाव में लोगो के प्यार व आशीर्वाद से वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।कहा कि वे नेता नही बल्कि बेटा बनकर लोगो की सेवा कर रहे है।आगमी चुनाव में अगर जनता का आशीर्वाद उनको मिलता है तो महिलाओ व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2023/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2022/01/KumaunVani_logo_v1.22x.png)