नैनीताल।निकाय चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ राह है वैसे वैसे प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।वही नगर पालिका नैनीताल से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टीया अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है।बता दे कि भाजपा से जीवंती भट्ट तो कांग्रेस से सरस्वती खेतवाल के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला है।आगे पढ़ें क्या कहा भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने…….
भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में पुष्कर धामी की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणारी योजनाओं से प्रभावित होकर जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने जा रही है।तथा पालिका के इतिहास में पहली बार नगर पालिका में भगवा लहराने जा रहा है।कहा कि नगर पालिका में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। अगर पालिका में भी भाजपा की सरकार होगी तो वित्तीय माली हालत से गुजर रही पालिका को उभारा जाएगा।और कर्मचारियों को वेतन की समस्या से भी नही गुजरना पड़ेगा साथ ही नगर के विकास कार्यो में भी तेजी आएगी।